टी20 वर्ल्ड कप 2026 (T20 World Cup 2026) से पहले पाकिस्तान ने बड़ा ड्रामा दिखाया है. पड़ोसी देश की तरफ से साफ कर दिया है कि उनकी क्रिकेट टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में तो हिस्सा लेगी, लेकिन भारत के खिलाफ होने वाला मुकाबला नहीं खेलेगी. पाकिस्तान सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर आधिकारिक तौर पर इस बात का ऐलान किया. पोस्ट में लिखा गया कि पाकिस्तान विश्व कप खेलेगा, लेकिन भारत के खिलाफ 15 फरवरी को होने वाले मुकाबले में मैदान पर नहीं उतरेगी.
पहले बांग्लादेश ने इस वजह से टी20 वर्ल्ड में खेलने से इनकार किया था कि उनकी टीम भारत में खेलने के लिए सुरक्षित नहीं है. अब पाकिस्तान ने अनोखा ड्रामा दिखाते हुए सिर्फ भारत के खिलाफ होने