अगर आप इस साल इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) में निवेश करने से चूक गए हैं . आपने लिस्टिंग वाला फायदा नहीं कमाया है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. साल 2026 में आईपीओ की भरमार होने वाली है . इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट बताती है कि भारत में ये पहला मौका होगा जब किसी एक साल में इतने आईपीओ लॉन्च होंगे. इस रिपोर्ट में बताया गया है कि अगले साल करीब 2 लाख करोड़ रुपये के आईपीओ पाइपलाइन में हैं.
इकोनॉमिक टाइम्स की इस रिपोर्ट में प्राइम डेटाबेस के हवाले से जानकारी दी गई है कि शेयर बाजार रेगुलेटर सेबी ने 84 कंपनियों को आईपीओ लाने की मंजूरी दे दी है. ये सभी कंपनियां मार्केट से 1.14 लाख करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही हैं. इन 84 कंपनियों के अलावा 108 कंपनियां और हैं जो अपने आईपीओ को लाने के लिए सेबी की मंजूरी मिलने की प्रतीक्षा में हैं. इस तरह से देखें तो 190 से ज्यादा कंपनियां साल 2026 में अपना आईपीओ लाने की तैयारी में हैं. ये सभी कंपनियां आईपीओ के जरिये 2.5 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा बाजार से पूंजी जुटाने की तैयारी कर रही हैं. साल 2024 में कंपनियों ने आईपीओ के जरिये 1.59 लाख करोड़ रुपये जुटाए. इसी तरह से इस साल (साल 2025) में 12 दिसंबर तक, कंपनियों ने आईपीओ के जरिये लगभग 1.8 लाख करोड़ रुपये जुटाए .