केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को लोकसभा में अपना लगातार नौवां बजट पेश कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीतारमण के लगभग 85 मिनट के बजट भाषण को ‘ऐतिहासिक और भविष्योन्मुखी’ बताया. भाषण की शुरुआत गुरु रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए और माघ पूर्णिमा के उल्लेख के साथ हुई. हालांकि, वित्त मंत्री के इस बार के बजट भाषण में किसी तरह की कविता या तमिल कवि तिरुवल्लुवर और कन्नड़ संत बसवन्ना आदि का संदर्भ नहीं दिया गया, जिनका उनके पहले के बजट भाषणों में उल्लेख रहा है. इस बार के भाषण में वित्त मंत्री का पूरा ध्यान निवेश, विकास पर रहा.